रजत पाटीदार का जीवन परिचय | Rajat Patidar Biography

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको रजत पाटीदार के जीवन परिचय (Rajat Patidar Biography in Hindi) के बारे में बताने जा रहे है। हम आपको रजत पाटीदार के जन्म, परिवार, शिक्षा, उम्र(Age), height, IPL और करियर से जुड़ी सभी जानकारी इस लेख में देंगे। सभी जानकारी पाने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

पूरा नाम (Name)रजत मनोहर पाटीदार
जन्म तिथि (Birth Date)1 जून 1993
उम्र (Age)30 वर्ष
लम्बाई (Height)5 फ़ीट 7 इंच
जन्म स्थान (Birth Place)इंदौर, मध्यप्रदेश
गृहनगर (Hometown)इंदौर, मध्यप्रदेश
पिता का नाम (Father Name)मनोहर पाटीदार
माता का नाम (Mother Name)ज्ञात नहीं
पेशा (Profession)क्रिकेट के खिलाड़ी (Cricket Player)
Jersey Number17
धर्म (Religion)हिन्दू
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
विद्यालय / स्कूल (School)नई दिगंबर पब्लिक स्कूल
Rajat Patidar Instagram@rrjjtt_01

रजत का जन्म व परिवार (Birth & Family)

रजत पाटीदार का पूरा नाम रजत मनोहर पाटीदार है। रजत का जन्म 1 जून 1993 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। साल 2024 में उनकी उम्र(Age) 30 वर्ष है। 

रजत के पिताजी का नाम मनोहर पाटीदार है और वह पेशे से एक व्यापारी है।

रजत की शिक्षा (Rajat Patidar Education)

रजत ने अपनी स्कूल की शिक्षा न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल, इंदौर से पूरी की है। रजत ने स्कूल की शिक्षा पूरी करने के बाद इंदौर यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में दाखिला भी लिया था, लेकिन रणजी ट्रॉफी मैच के चलते वह परीक्षा देने नहीं जा सके।

रजत का करियर (Rajat Patidar Career)

रजत पाटीदार के क्रिकेट करियर की शुरुवात 8 साल की उम्र में ही हो गई थी। बचपन में रजत का खेल देख कर उनके दादाजी ने उनका दाखिला क्रिकेट अकादमी में करा दिया। धीरे धीरे रजत को अच्छा खेलते देख उनके माता पिता ने भी उन्हें प्रोत्साहित किया।

रजत कवर 8 वर्ष की उम्र में इंदौर के एक क्रिकेट क्लब से जुड़ गए थे। वह स्कूल की पढाई के बाद का पूरा समय क्रिकेट खेलने में व्यतीत करते। क्रिकेट के चलते उन्होंने कवर 12वी कक्षा तक पढाई की।

साल 2015 में रजत ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। 30 अक्टूबर 2015 को उन्होंने अपना पहला रणजी ट्रॉफी 2015-16 का मैच खेला। रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के कारण, वह मैच खेलने दूसरे शहर में थे, जिस कारण से उन्हें अपनी कॉलेज परीक्षा के पेपर भी छोड़ने पड़े। उनका क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन देख कर उनके माता पिता ने भी रजत के ऊपर कॉलेज की पढाई का ज्यादा जोर नहीं डाला।

साल 2018 में उन्होंने अपना 20-20 डेब्यू किया। 8 जनवरी 2018 को उन्होंने मध्यप्रदेश से Zonal T-20 League में अपना पहला T20 मैच खेला।

IPL क्रिकेट करियर

रजत पाटीदार के IPL करियर की शुरुवात साल 2021 में हुई जब उन्हें रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) की टीम ने IPL टीम की नीलामी में 20 लाख रुपयों की बोली लगा कर ख़रीदा। उन्होंने IPL के 4 मैचों में कुल 71 रन बनाये।

साल 2022 में रजत पाटीदार को किसी भी IPL टीम ने नहीं खरीदा। लेकिन रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम के प्लेयर लवनीत सिसोदिया के IPL 2022 सीजन के बीच में चोटिल हो जाने के कारण से RCB की टीम ने रजत पाटीदार को 20 लाख रुपयों में टीम में ले लिया।

इस सीजन में रजत का बल्ला जोरदार चला। 25 मई 2022 को हुए इस एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने 54 गेंदों पर 112 रन की शानदार पारी खेली Lucknow Super Giants की टीम को उस IPL सीजन से बहार कर दिए। वह बिना नीलामी के ख़रीदे हुए शतक लगाने वाले पहले प्लेयर बने।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

रजत पाटीदार के IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें अक्टूबर के महीने में हुए South Africa tour India ODI मैच में भी भारतीय टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला।

साल 2023 के फरवरी महीने में हुए New Zealand tour India ODI में भी उन्हें श्रेयस अय्यर के चोटिल हो जाने के कारण से उनके स्थान पर रजत को टीम का हिस्सा गया। हालाँकि दोनों ही बार उन्हें प्लेइंग 11 बनने का मौका नहीं मिला।

साल 2023 में 21 दिसंबर को उन्होंने अपना पहला ODI (One Day International) मैच साउथ अफ्रीका की टीम के विरुद्ध खेला और इसमें उन्होंने 16 गेंदों पर 22 रन बनाये।

साल 2024 में उन्हें इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के स्थान पहले 2 मैचों में भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया। 2 फरवरी 2024 को उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला, जो की इस सीरीज का दूसरा मैच था।

Leave a Comment